वाराणसी का सबसे प्रचलित पर्यटक स्थान, और बहुत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है ये काशी विश्वनाथ मंदिर। अपने प्रियजनों के साथ इस स्थान पर जाए और बाबा का आशीर्वाद लीजिए।
अस्सी घाट धार्मिक दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्त्वपूर्ण स्थान है। सूर्यदय और सूर्यास्त के समय इसकी आभा बहुत ही मनोरम दृश्य बनाती है। यहा जाके आप तस्वीर ज़रूर खिचवाईएगा।
इस घाट पर गंगा नदी बहुत विशालकाय और अनोखी दिखेगी। ऐसी मान्यता है की इस स्थान पर भगवान ब्रह्मा ने दस अश्वमेध यज्ञ किए थे। यहा पर जाके अदभुत संध्या आरती जरूर देखे।
इस घाट को बहुत ही पवित्र माना जाता है। हिंदु मान्यता के अनुसार दिवंगत लोगो को मोक्ष प्राप्त करने के लिए ये सबसे शुभ स्थानों में से एक है।
इस सुंदर मंदिर पर जाकर देवी दुर्गा का आशीर्वाद ले सकते है। ये ३०० साल पुराना मंदिर ऊपर से नीचे तक पुरे लाल रंग का है। इस मंदिर पे बंदरो और लंगूरों की बहुत भीड़ रहती है।
वाराणसी की सबसे सुंदर तस्वीरे खींचने के लिए आप यहा जा सकते है। ब्रिजराम पैले नाम से यहा पर एक पुराना शाही किला है जिसे आज एक हेरिटेज होटल बना दिया गया है।
भगवान बुद्ध ने प्रबोधन के बाद अपना पहला उपदेश यही दिया था। स्तूपा की दीवारों पर आप सुंदर सुंदर पशु, पक्षी, पौधे एवं मनुष्यो की कलाकृतिया देख पाएंगे।
गंगा नदी के पूर्वी तट पर स्थित है ये एतिहासिक किला। मुगल वास्तुकला का एक अनुपम उदाहरण है ये स्थल। इस स्थान पर एक अविश्वसनीय खगोलीय घड़ी है जो आपको अवश्य देखनी चाहिए।